ग्रैंड ब्लैंक, मिशिगन: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में ग्रैंड ब्लैंक स्थित मॉर्मन चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स में रविवार को एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, हमलावर ने चर्च में कई लोगों पर गोलियां चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने हमला करने वाले को मार गिराया। घटना के समय चर्च में आग लग गई थी, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि अब जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। घायलों की स्थिति के बारे में फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
ग्रैंड ब्लैंक डेट्रॉइट से लगभग 50 मील उत्तर में स्थित है और इसकी आबादी लगभग 8,000 है। घटना सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई, और लगभग 11:25 बजे तक पुलिस ने शूटर को नियंत्रित कर लिया। चर्च आसपास बड़े पार्किंग लॉट, लॉन और रिहायशी इलाके से घिरा है।
मिशिगन की गवर्नर ग्रेटचेन व्हिटमर ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ग्रैंड ब्लैंक समुदाय के लिए मेरा दिल टूट गया है। कहीं भी हिंसा अस्वीकार्य है, खासकर किसी धार्मिक स्थल पर।” यह घटना उस समय हुई जब चर्च के वरिष्ठ अध्यक्ष रसेल एम. नेल्सन का 101 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था।
स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर चर्च से उठते धुएं के वीडियो साझा किए। पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की और घायलों के लिए पास के पवेलियन और थिएटर को रियूनिफिकेशन साइट बनाया गया, ताकि पीड़ित परिवार और अन्य लोग एक-दूसरे से मिल सकें।
An active shooting-terror attack just took place at the Church of Jesus Christ of Latter-day Saints in Grand Blanc, Michigan.
— Alex Jones (@RealAlexJones) September 28, 2025
The terrorist rammed his truck through the front of the large church, then began shooting attendees and set the church on fire..
I would given it a 98%… pic.twitter.com/qIuLmAhCd5
