बिलासपुर के अग्रसेन चौक में कार की छत पर बैठकर स्टंट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मोटर वाहन अधिनियम के तहत 5300 रुपये का समन शुल्क वसूलने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
कार क्रमांक CG 10 BQ 0007 में सवार युवक स्टंट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
पुलिस ने आरोपियों के माता-पिता और अभिभावकों को भी बुलाकर यातायात नियमों के पालन करने की सख्त हिदायत दी।
ट्रैफिक पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की शहर में चर्चा हो रही है।
