ट्रंप ने व्हाइट हाउस से हटवाई जो बाइडेन की तस्वीर, लगवाई ‘ऑटोपेन’ की फोटो

ऑटोपेन एक डिजिटल डिवाइस है, जो किसी भी हस्ताक्षर को ऑटोमैटिकली कागज पर उतार देता है। बाइडेन के अंतिम कार्यकाल में उन्होंने 4,000 से अधिक लोगों को क्षमादान देने और सजा कम करने के लिए ऑटोपेन का इस्तेमाल किया था।

Trump Removes Biden's Portrait from White House, Replaces It with 'Autopen' Photo
Trump Removes Biden's Portrait from White House, Replaces It with 'Autopen' Photo

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर तंज कसते हुए व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग के वॉकवे में बाइडेन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर हटा दी और उसकी जगह ‘ऑटोपेन’ की तस्वीर लगवा दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर व्हाइट हाउस की ओर से जारी तस्वीर में ट्रंप को ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’ में ऑटोपेन को देखते हुए देखा गया।

ऑटोपेन एक डिजिटल डिवाइस है, जो किसी भी हस्ताक्षर को ऑटोमैटिकली कागज पर उतार देता है। बाइडेन के अंतिम कार्यकाल में उन्होंने 4,000 से अधिक लोगों को क्षमादान देने और सजा कम करने के लिए ऑटोपेन का इस्तेमाल किया था। ट्रंप ने इस पर आरोप लगाया कि बाइडेन ने ऑटोपेन का दुरुपयोग कर अपनी शारीरिक अक्षमता छिपाई और महत्वपूर्ण फैसले बिना जानकारी के लिए गए।

हालांकि, बाइडेन ने जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सभी निर्णय उन्होंने मौखिक रूप से लिए और ऑटोपेन केवल साइनिंग के लिए इस्तेमाल हुआ। अमेरिकी कानून के अनुसार, ऑटोपेन से किए गए हस्ताक्षर पूरी तरह वैध माने जाते हैं और ट्रंप के कार्यकाल में भी इसका इस्तेमाल हुआ था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale