सैन फ्रांसिस्को: टेक कंपनी मेटा (Meta) ने अपने कनेक्ट इवेंट 2025 में एक बार फिर भविष्य की तकनीक पेश की है। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस नए स्मार्ट चश्मे पेश किए हैं, जिन्हें एक खास न्यूरल रिस्टबैंड के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। जुकरबर्ग ने इस तकनीक को “मानव और मशीन के रिश्ते का अगला कदम” बताया है।
क्या है इन चश्मों में खास?
- Meta Ray-Ban Display: इन चश्मों में एक छोटा सा डिस्प्ले है जो उपयोगकर्ता को रियल टाइम में जरूरी जानकारी दिखाता है। ये चश्मे आपकी ज़रूरत के अनुसार इमेज और वीडियो भी बना सकते हैं। इनकी कीमत $799 (लगभग ₹66,000) है और ये 30 सितंबर से उपलब्ध होंगे।
- अपडेटेड पुराने मॉडल: मेटा ने अपने पहले के Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस को भी अपग्रेड किया है। अब इनकी बैटरी लाइफ 8 घंटे तक हो गई है। इनमें ‘कन्वर्सेशन फोकस’ (Conversation Focus) जैसा नया फीचर भी जोड़ा गया है, जो बातचीत के दौरान बैकग्राउंड की आवाज़ को कम कर देता है। ये चश्मे अब जर्मन और पुर्तगाली भाषा का लाइव अनुवाद भी कर सकते हैं। इनकी कीमत $379 है, जबकि पुराने मॉडल अब $299 में मिलेंगे।

खिलाड़ियों के लिए विशेष चश्मा
मेटा ने खिलाड़ियों के लिए खास तौर पर Oakley Meta Vanguard चश्मा भी लॉन्च किया है। यह हाई-इंटेंसिटी स्पोर्ट्स के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसे गार्मिन (Garmin) जैसे फिटनेस डिवाइस से जोड़ा जा सकता है। यह चश्मा उपयोगकर्ता की हार्ट रेट, स्पीड और अन्य फिटनेस डेटा सीधे डिस्प्ले पर दिखाता है। इसकी कीमत $499 है और यह 21 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
जुकरबर्ग का मानना है कि AI और स्मार्ट चश्मे मिलकर इंसान की क्षमताओं को बढ़ा सकते हैं और उसे एक “पर्सनल सुपरइंटेलिजेंस” बना सकते हैं। इन नए उत्पादों से साफ है कि मेटा भविष्य की टेक्नोलॉजी को आज की दुनिया में लाने और AI के क्षेत्र में बड़ा निवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
We go together like AI and glasses—is that not an expression? It will be. Check out all the news from Connect 2025. pic.twitter.com/PQfVQROS3u
— Meta (@Meta) September 18, 2025
