वारसॉ, पोलैंड: एक चौंकाने वाली घटना में, पोलैंड में रूसी ड्रोन को मार गिराने की कोशिश कर रहे अमेरिकी मूल के F-16 फाइटर जेट ने गलती से एक घर को तबाह कर दिया। यह घटना तब सामने आई जब पोलिश मीडिया ने दावा किया कि F-16 से दागी गई एक मिसाइल अपने लक्ष्य से भटक गई और वेरी नामक एक कस्बे में एक घर पर जा गिरी।
पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नवरोकी ने इस मामले की गहन जाँच के आदेश दिए हैं। हालाँकि, उन्होंने इस घटना के लिए भी रूस को ही जिम्मेदार ठहराया है, क्योंकि ड्रोन उसी ने भेजे थे।
Today, Romania scrambled combat aircraft because of a Russian drone in its airspace. According to current data, the drone penetrated about 10 kilometers into Romanian territory and operated in NATO airspace for around 50 minutes. Also today, Poland responded militarily to the…
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) September 13, 2025
मिसाइल का तकनीकी फेल होना
पोलिश मीडिया आउटलेट RMF24 की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी ड्रोन को निशाना बनाने के लिए दागी गई AIM-120C-7 (AMRAAM) मिसाइल तकनीकी खराबी के कारण अपने लक्ष्य से भटक गई। सौभाग्य से, मिसाइल का फ्यूज काम नहीं कर पाया और कोई धमाका नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालाँकि, भारी-भरकम मिसाइल के गिरने से पूरा घर पूरी तरह से नष्ट हो गया।
इस घटना के बाद, पोलिश नेशनल सिक्योरिटी ब्यूरो (BBN) ने सरकार से तुरंत स्पष्टीकरण की मांग की है। यह पहली बार नहीं है जब इस मिसाइल की तकनीक पर सवाल उठे हों, क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि कोई भी हथियार 100% सटीक नहीं होता। इस घटना ने पोलैंड एयरफोर्स और नाटो की सुरक्षा तैयारियों और उनके हथियारों की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
UAV destroys Polish retirees’ home — as they watch news of Russian drones in country’s airspace https://t.co/qd1sEFaJy3 pic.twitter.com/SYpXpDHlov
— New York Post (@nypost) September 11, 2025
