हेमा मालिनी ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं, बोलीं – आपके नेतृत्व से मिला है निरंतर प्रोत्साहन

हेमा मालिनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके प्रशंसक भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं भेज रहे हैं। लोग पीएम मोदी के नेतृत्व, त्याग और देशहित में किए गए कार्यों की सराहना कर रहे हैं।

Hema Malini Gives PM Modi Advance Birthday Greetings
Hema Malini Gives PM Modi Advance Birthday Greetings

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन से पहले ही देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी प्रधानमंत्री को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने मोदी जी को अग्रिम बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।

अपने संदेश में हेमा मालिनी ने कहा – “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले 11 वर्षों से मेरा उनसे जुड़ाव है और मुझे उनसे निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग मिलता रहा है। आपके 75वें जन्मदिन पर मैं, मेरा परिवार और मेरी संसदीय क्षेत्र मथुरा की जनता आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करते हैं। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।”

हेमा मालिनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके प्रशंसक भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं भेज रहे हैं। लोग पीएम मोदी के नेतृत्व, त्याग और देशहित में किए गए कार्यों की सराहना कर रहे हैं।

हेमा मालिनी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का हमेशा खुलकर समर्थन करती रही हैं। उनका यह संदेश केवल शुभकामना ही नहीं, बल्कि उनके और प्रधानमंत्री के बीच गहरे संबंध और विश्वास को भी दर्शाता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale