लखनऊ: सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘आपका नेतृत्व राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है’

सीएम योगी ने आगे लिखा कि, “राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले आपके अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने ‘नए भारत’ को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

Yogi Adityanath Praises PM Modi's Leadership While Wishing Him on His Birthday
Yogi Adityanath Praises PM Modi's Leadership While Wishing Him on His Birthday

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को राष्ट्र का सशक्त नेतृत्व प्रदान करने वाला और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने वाला बताया।

योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर ‘नए भारत’ को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।”

सीएम योगी ने आगे लिखा कि, “राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले आपके अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने ‘नए भारत’ को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्राप्त हो, जिससे राष्ट्र को आपका सशक्त नेतृत्व और हम सभी को आपका मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहे।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale