छत्तीसगढ़: सीएएफ जवान ने अश्लील वीडियो की धमकी देकर महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के थाने में आने की सूचना मिलते ही घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Chhattisgarh: CAF Jawan Rapes Woman After Threatening Her with Obscene Video, Arrested
Chhattisgarh: CAF Jawan Rapes Woman After Threatening Her with Obscene Video, Arrested

जांजगीर-चांपा: जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शस्त्र बल (CAF) के एक जवान पर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी इसहाक खलखो (37) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 31 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई। आरोपी इसहाक खलखो छत्तीसगढ़ शस्त्र बल की दूसरी वाहिनी, सकरी बिलासपुर में पदस्थ हैं। पीड़िता का आरोप है कि फरवरी में मेला ड्यूटी के दौरान आरोपी ने उनका अश्लील वीडियो बनाया और इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी के थाने में आने की सूचना मिलते ही घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale