देश के 17वें उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 10 बजे शुरू हो गया है और यह शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट डालकर की। इस बार का मुकाबला एनडीए उम्मीदवार, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है।
चुनाव आयोग के अनुसार, वोटिंग पूरी होने के बाद शाम 6 बजे से गिनती शुरू होगी और आज शाम तक देश को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा। यह चुनाव मौजूदा 16वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद कराया जा रहा है।
Voted in the 2025 Vice President election. pic.twitter.com/soCoJJmHSI
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
