सीएम योगी का ‘जनता दर्शन’: जमीन विवाद के मामले सबसे ज्यादा, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में शामिल होने के लिए किसी विशेष रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती। कोई भी नागरिक सीधे मुख्यमंत्री से अपनी शिकायत रख सकता है।

CM Yogi's 'Janata Darshan': Land Dispute Cases Dominate, Officials Directed to Take Swift Action
CM Yogi's 'Janata Darshan': Land Dispute Cases Dominate, Officials Directed to Take Swift Action

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सीएम आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सीएम ने लोगों को उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

जनता दर्शन में आज सबसे अधिक जमीन विवाद से जुड़े मामले सामने आए। प्रयागराज से आए एक सीआरपीएफ जवान ने भी अपनी जमीन से जुड़े विवाद की शिकायत सीएम से की, जिस पर योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को तुरंत मामले के शीघ्र निस्तारण का आदेश दिया।

वहीं, सहारनपुर से आई एक महिला ने बताया कि उसके पास राशन कार्ड नहीं है और जब वह राशन लेने गई तो डीलर ने उसके साथ अभद्रता की। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई करने और जनसेवकों को आमजन के प्रति बेहतर व्यवहार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में शामिल होने के लिए किसी विशेष रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती। कोई भी नागरिक सीधे मुख्यमंत्री से अपनी शिकायत रख सकता है। हालांकि, सरकार नागरिकों को सलाह देती है कि वे अपनी समस्याएं पहले जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर दर्ज कराएं, ताकि उनका समाधान तेजी से हो सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale