ट्रंप ने बदला पेंटागन का नाम, अब ‘डिपार्टमेंट ऑफ वॉर’ कहलाएगा अमेरिका का डिफेंस डिपार्टमेंट

ट्रंप ने कहा कि “रक्षा विभाग” का नाम बहुत रक्षात्मक लगता है। उन्होंने स्पष्ट किया— “मैं सिर्फ रक्षा नहीं करना चाहता, मैं आक्रामक भी बनना चाहता हूं।” उनका यह कदम “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” नीति के तहत देश और विदेश में अमेरिका की ताकत दिखाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Trump Changes Pentagon's Name to 'Department of War'
Trump Changes Pentagon's Name to 'Department of War'

वाशिंगटन, डीसी: अमेरिका के डिफेंस डिपार्टमेंट का नाम अब बदल गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (5 सितंबर, 2025) को कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर पेंटागन का नाम बदलकर “डिपार्टमेंट ऑफ वॉर” (युद्ध विभाग) कर दिया। ट्रंप ने कहा कि यह दुनिया को “विजय का संदेश” देता है और मौजूदा वैश्विक स्थिति के हिसाब से यह नाम अधिक उपयुक्त है। हालांकि, कांग्रेस की मंजूरी के बिना औपचारिक बदलाव संभव नहीं है, लेकिन आदेश में इसे द्वितीयक पदनाम के रूप में इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।

न्यूज़ एजेंसी एएफपी के अनुसार, “युद्ध विभाग” का नाम 1789 से लेकर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तक 150 वर्षों से अधिक समय तक इस्तेमाल किया जाता रहा था। इसे पहली बार राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने बनाया था। वर्तमान में रक्षा विभाग में सेना, नौसेना, मरीन कॉर्प्स, वायुसेना और अंतरिक्ष बल शामिल हैं।

ट्रंप ने कहा कि “रक्षा विभाग” का नाम बहुत रक्षात्मक लगता है। उन्होंने स्पष्ट किया— “मैं सिर्फ रक्षा नहीं करना चाहता, मैं आक्रामक भी बनना चाहता हूं।” उनका यह कदम “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” नीति के तहत देश और विदेश में अमेरिका की ताकत दिखाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale