अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक का विवादित बयान: भारत से मांगी माफी, रूसी तेल खरीद बंद करने की शर्त रखी

लुटनिक ने उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच नई डील ट्रंप की शर्तों पर होगी।

US Commerce Secretary Howard Lutnick's Controversial Statement: Demands India Apologize
US Commerce Secretary Howard Lutnick's Controversial Statement: Demands India Apologize

वॉशिंगटन: अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने रूस से तेल खरीद और व्यापार के मुद्दे पर भारत से माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत को अमेरिकी हितों का समर्थन करना होगा, रूसी तेल खरीद बंद करनी होगी, ब्रिक्स से बाहर आना होगा और अपने बाजार को अमेरिका के लिए खोलना होगा। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ का समर्थन करते हुए लुटनिक ने चेतावनी दी कि भारत या तो अमेरिका का साथ दे या 50% टैरिफ चुकाए।

हालांकि, लुटनिक ने उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच नई डील ट्रंप की शर्तों पर होगी।

उधर, विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखेगा और संबंध आपसी सम्मान व हितों के आधार पर आगे बढ़ेंगे। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत शांति और कूटनीति का समर्थन करता है और सभी मुद्दों का समाधान वार्ता से होना चाहिए।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale