प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सभी देशवासियों, विशेषकर आदिवासी समुदाय को करमा पूजा के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व में प्रकृति की पूजा का भी विशेष महत्व है। उन्होंने कामना की कि यह पावन अवसर सभी के लिए सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए और साथ ही समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करे।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर अपने संदेश में लिखा,
“सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समुदाय के अपने परिवारजनों को करमा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस त्योहार में प्रकृति पूजन का भी विशेष महत्त्व है। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के लिए सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित करे।”
सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समुदाय के अपने परिवारजनों को करमा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस त्योहार में प्रकृति पूजन का भी विशेष महत्त्व है। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के लिए सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही पर्यावरण…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2025
ᱥᱟᱱᱟᱢ ᱫᱤᱥᱩᱣᱟ. ᱠᱚ, ᱟᱥᱚᱞ ᱠᱟᱭᱛᱮ ᱤᱧᱨᱮᱱ ᱟ.ᱫᱤᱵᱟ.ᱥᱤ ᱥᱟᱶᱛᱟ ᱨᱤᱱ ᱟᱯᱱᱟᱨ ᱜᱷᱟᱨᱚᱸᱡᱽ ᱠᱚ ᱴᱷᱮᱱ ᱠᱟᱨᱟᱢ ᱯᱚᱨᱚᱵ ᱨᱮᱭᱟᱜ ᱥᱟ.ᱜᱩᱱ ᱡᱚᱦᱟᱨ᱾ ᱥᱟᱹᱜᱩᱱ ᱫᱟᱨᱟᱢ ᱾ ᱱᱚᱣᱟ ᱯᱚᱨᱚᱵ ᱨᱮ ᱥᱤᱨᱡᱚᱱ ᱵᱚᱸᱜᱟ ᱦᱟᱜ…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2025
