नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित Semicon India 2025 कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करते हुए भारत के पहले पूर्णतः मेक-इन-इंडिया माइक्रोप्रोसेसर “विक्रम 32-बिट प्रो” चिप का अनावरण किया। इस चिप को इसरो के सेमीकंडक्टर लैबोरेट्री में विकसित किया गया है और यह प्रक्षेपण यानों की कठोर परिस्थितियों में उपयोग के लिए उपयुक्त है।
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री को विक्रम प्रोसेसर के साथ चार स्वीकृत परियोजनाओं के परीक्षण चिप्स भी भेंट किए। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कई अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
First ‘Made in Bharat’ Chips! 🇮🇳 pic.twitter.com/QYFGA4HFLG
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) September 2, 2025
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “सेमीकंडक्टर का ग्लोबल मार्केट आने वाले कुछ सालों में 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का हो जाएगा और भारत इस बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत में मेड-इन-इंडिया चिपसेट का कमर्शियल प्रोडक्शन इस वर्ष से शुरू होगा।
First ‘Made in India’ Chips!
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) September 2, 2025
A moment of pride for any nation. Today, Bharat has achieved it. 🇮🇳
This significant milestone was made possible by our Hon’ble PM @narendramodi Ji’s far-sighted vision, strong will and decisive action. pic.twitter.com/ao2YeoAkCv
Semicon India कॉन्फ्रेंस की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी। पहला सम्मेलन बेंगलुरु, दूसरा गांधीनगर, तीसरा नोएडा और अब चौथा सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में दुनियाभर के डेलीगेट्स, टेक कंपनियां और स्टार्टअप शामिल होंगे और एआई सहित उभरती तकनीकों पर चर्चा की जाएगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, “विक्रम 32-बिट प्रो” चिप भारत के तकनीकी आत्मनिर्भरता मिशन को गति देगा और देश को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।
A defining chapter in India's semiconductor journey is unfolding, with innovation and investment driving a new wave of growth. Addressing Semicon India 2025 in Delhi. https://t.co/5jurEGuYnI
— Narendra Modi (@narendramodi) September 2, 2025
