नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, एक घायल

घायल कन्हैया को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसका साथी रोहित पुत्र राकेश, निवासी ग्राम बहादुर नगर, थाना पिसावा, सीतापुर उम्र 22 वर्ष, को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

Police Encounter in Noida: One Suspect Arrested, Another Wounded
Police Encounter in Noida: One Suspect Arrested, Another Wounded

नोएडा: नोएडा के थाना 113 क्षेत्र में पुलिस और दो बदमाशों के बीच शुक्रवार को एक सनसनीखेज मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम जब जोडियक चौराहे के पास नियमित चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे।

शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस से घिरते देख बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान कन्हैया के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर), करीब ₹25,909 नकद और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है, जिसे चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया था।

घायल कन्हैया को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसका साथी रोहित पुत्र राकेश, निवासी ग्राम बहादुर नगर, थाना पिसावा, सीतापुर उम्र 22 वर्ष, को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale