मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो के मामले को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शांतिभंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने महिलाओं सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में बहू और बेटा भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से 13 लोग केवल तमाशबीन बने हुए थे, जबकि विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
उपनिरीक्षक विजय नारायण पांडेय ने सभी आरोपियों को उपजिलाधिकारी लालगंज के न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
