“दुनिया के सबसे दयालु जज” फ्रैंक कैप्रियो का 88 साल की उम्र में निधन

उनके निधन पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने न्याय के मायने बदल दिए। उनके फैसले हमेशा गरीबों, छात्रों और परेशान परिवारों के लिए एक प्रेरणा बने रहेंगे।

Frank Caprio, 'The World's Nicest Judge', Dies at the Age of 88
Frank Caprio, 'The World's Nicest Judge', Dies at the Age of 88

न्यूयॉर्क: अमेरिका के मशहूर जज फ्रैंक कैप्रियो का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें दुनिया भर में उनके रियलिटी कोर्ट टीवी शो ‘कॉट इन प्रोविडेंस’ से प्रसिद्धि मिली थी। कैप्रियो को उनके दयालु और करुणामय फैसलों के लिए याद किया जाता है, जिसके कारण उन्हें अक्सर “दुनिया का सबसे दयालु जज” कहा जाता था।

कैप्रियो अपने फैसलों में केवल कानून को ही नहीं, बल्कि इंसानियत और संवेदना को भी प्राथमिकता देते थे। उन्होंने कई बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले गरीब और परेशान लोगों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जुर्माना माफ कर दिया, जिससे उनका न्याय एक मिसाल बन गया।

उनका टीवी शो और इंटरनेट पर वायरल हुए उनके फैसलों के वीडियो ने उन्हें दुनियाभर में लोकप्रिय बनाया। उनके निधन पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने न्याय के मायने बदल दिए। उनके फैसले हमेशा गरीबों, छात्रों और परेशान परिवारों के लिए एक प्रेरणा बने रहेंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale