बोइंग 757 में बड़ा हादसा टला, उड़ान के बीच इंजन में लगी आग, इटली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान ने शनिवार शाम 8:19 बजे कॉर्फू से उड़ान भरी और लगभग 43 मिनट बाद ब्रिंडिसी के कासाले एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।

Boeing 757 Makes Emergency Landing in Italy After Engine Catches Fire in Mid-Air
Boeing 757 Makes Emergency Landing in Italy After Engine Catches Fire in Mid-Air

जर्मनी में एक विमान के हवा में उड़ते समय उसके इंजन में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस विमान में 273 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे। शनिवार रात को यह विमान ग्रीस के कॉर्फू से डसेलडॉर्फ के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद, विमान के दाहिने इंजन से आग की लपटें दिखाई देने लगीं, जिसके बाद विमान को इटली के ब्रिंडिसी में आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

इस घटना का एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विमान के दाहिने इंजन से चिंगारियां और आग की लपटें निकलती दिख रही हैं। एविएशन न्यूज़ प्लेटफॉर्म FL360aero ने दावा किया है कि आग लगने का कारण ‘बर्ड स्ट्राइक’ (पक्षी के टकराने) से इंजन का फेल होना था। हालांकि, इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान ने शनिवार शाम 8:19 बजे कॉर्फू से उड़ान भरी और लगभग 43 मिनट बाद ब्रिंडिसी के कासाले एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट ने पहले कॉर्फू लौटने की कोशिश की, लेकिन बाद में एक इंजन बंद करने के बाद दूसरे इंजन के सहारे ब्रिंडिसी में लैंडिंग कराई।

आपात लैंडिंग के बाद, यात्रियों को रात ब्रिंडिसी एयरपोर्ट पर ही गुजारनी पड़ी, क्योंकि शहर में होटलों की कमी थी। कंडोर एयरलाइन ने इस घटना के लिए माफी मांगी और अगले दिन यात्रियों को उनके गंतव्य डसेलडॉर्फ पहुंचाया गया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale