जशपुर में नाबालिग का अपहरण और बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनदीप राम को उसके घर से गिरफ्तार किया और पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Child Abuse
Child Abuse

जशपुर: जिले के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण और बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को अगवा कर दो दिनों तक जंगल में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि आरोपी मनदीप राम ने 10 अगस्त को एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण किया था। वह उसे जबरदस्ती जंगल ले गया और दो दिन तक अपने साथ रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के परिवार ने 12 अगस्त को पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनदीप राम को उसके घर से गिरफ्तार किया और पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale