जबलपुर: जबलपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। एक वायरल वीडियो में एम्बुलेंस में भूसे की तरह ठूंसकर दस से ज्यादा मरीजों को ले जाते हुए देखा गया। ये मरीज सीटी स्कैन और एमआरआई कराने के लिए शहर के सान्या प्राइम डायग्नोस्टिक सेंटर ले जाए जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन खराब होने के कारण मरीजों को इस निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में रेफर किया जा रहा था, जिसका मेडिकल कॉलेज से अनुबंध बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है और मेडिकल कॉलेज के डीन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सान्या प्राइम डायग्नोस्टिक सेंटर के मैनेजर अनूप कुमार ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
