संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी 2024) के अंतिम परिणाम घोषित हो चुके हैं ,महाराष्ट्र के यवतमाल शहर की निवासी अदीबा अनम अशफाक अहमद ने पूरे भारत में 142वीं रैंक हासिल की है। अदीबा ने पहले भी यूपीएससी में साक्षात्कार दिया था, लेकिन अंतिम दौर में उनका चयन नहीं हो पाया था। लेकिन इस प्रयास में उनका चयन हो गया है। उन्होंने जो रैंक हासिल की है, उसके कारण पूरी संभावना है कि उन्हें आईएएस पद मिल जाएगा। उल्लेखनीय है कि अदीबा अनम महाराष्ट्र की पहली महिला मुस्लिम आईएएस अधिकारी बनेंगी।
अदीबा हज हाउस आईएएस प्रशिक्षण संस्थान और बाद में जामिया आवासीय प्रशिक्षण संस्थान की छात्रा थी।
उनकी सफलता पर पूरे जिले से बधाई मिल रही है। उनकी सफलता कई छात्रों को प्रेरित करेगी।
