नूंह पुलिस की साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, चार अलग-अलग मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

हरिंदर कुमार, डीएसपी नूंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा साइबर ठगों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इसी के तहत हाल ही में यह चार गिरफ्तारियां हुई हैं।

Nuh Police Crack Down on Cyber Thugs, Four Arrested in Four Separate Cases
Nuh Police Crack Down on Cyber Thugs, Four Arrested in Four Separate Cases

नूंह: जिले की साइबर क्राइम व स्थानीय पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग साइबर ठगी मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सलीम पुत्र मकसूद निवासी मलहाका, अब्बास पुत्र ईसूफ उर्फ यूसुफ निवासी मलहाका, आमिर पुत्र मोहम्मद उमर निवासी बिछोर और साबिर शामिल हैं।

पहले मामले में थाना पुनहाना पुलिस ने सलीम को घिडा मोड़ से गिरफ्तार किया। वह फर्जी व्हाट्सएप और फेसबुक अकाउंट बनाकर ‘सलमान खान’ और ‘संजय अरोड़ा’ के नाम से लोगों को आर्थिक मदद का झांसा देकर ठगी करता था। उसके पास से मोबाइल फोन, तीन फर्जी सिम, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़े सबूत मिले।

दूसरे मामले में अपराध अनुसंधान शाखा तावडू ने अब्बास को पल्ला हर्बल पार्क से पकड़ा। वह पालतू कुत्तों की फर्जी बुकिंग कर लोगों से पैसे ऐंठता था। उसके पास से दो मोबाइल फोन, ठगी से जुड़ी चैट और स्कैनर बरामद हुए।

तीसरे मामले में थाना बिछोर पुलिस ने पिनगवां क्षेत्र से आमिर को गिरफ्तार किया। वह अपनी पहचान छिपाकर फर्जी नाम से लोगों को ऑनलाइन ठगता था। उसके पास से मोबाइल फोन, सिम और डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए।

चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना नूंह ने साबिर को गिरफ्तार किया, जो फर्जी सिम और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ऑनलाइन ठगी करता था।

हरिंदर कुमार, डीएसपी नूंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा साइबर ठगों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इसी के तहत हाल ही में यह चार गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस लगातार इस तरह के अपराधों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है ताकि आमजन को साइबर ठगी से बचाया जा सके। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale