उत्तरकाशी त्रासदी पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, कहा— हर संभव मदद पहुँचाई जा रही है

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर) पोस्ट में लिखा, “उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

PM Modi Expresses Grief Over Uttarkashi Tragedy, Assures All Possible Help
PM Modi Expresses Grief Over Uttarkashi Tragedy, Assures All Possible Help

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में हुई त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह सभी प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और उनके कुशल-क्षेम की प्रार्थना करते हैं।

प्रधानमंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि ज़रूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर) पोस्ट में लिखा,

“उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।”

@pushkardhami

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale