अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से शुरू: जनता के लिए होंगे कई विशेष आकर्षण

आगंतुक अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतलें, बच्चों की दूध की बोतलें और छाते ले जा सकते हैं।

Amrit Udyan Summer Festival to Begin on August 16
Amrit Udyan Summer Festival to Begin on August 16

नई दिल्ली: अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव इस वर्ष 16 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा, जिसमें अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे तक होगा। रखरखाव के कारण उद्यान सभी सोमवार को बंद रहेगा।

इस दौरान, राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर एथलीटों और खिलाड़ियों को तथा शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर शिक्षकों को अमृत उद्यान में विशेष प्रवेश दिया जाएगा।

आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू मार्ग के पास स्थित गेट संख्या 35 से होगा। अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क होगा। आगंतुक visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं या गेट संख्या 35 के बाहर स्थित स्वयं-सेवा कियोस्क का उपयोग करके पंजीकरण करा सकते हैं।

आगंतुक अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतलें, बच्चों की दूध की बोतलें और छाते ले जा सकते हैं। इनके अलावा, कोई अन्य वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

उद्यान के प्रमुख आकर्षण

गार्डन ट्रेल में बाल वाटिका, हर्बल गार्डन, बोनसाई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन शामिल होंगे। पूरे परिसर में लगाए गए क्यूआर कोड आगंतुकों को विभिन्न पौधों और डिज़ाइन के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

इस वर्ष, आगंतुकों को एक नई विशेषता, ‘बैबलिंग ब्रुक’ देखने को मिलेगी, जिसमें निम्नलिखित आकर्षण शामिल हैं:

  • झरने, फव्वारे, सीढ़ीदार पत्थर और तालाब के साथ एक घुमावदार जलधारा।
  • आकर्षक पथों के साथ जुड़ा ‘पंचतत्व ट्रेल’ और प्राकृतिक ध्वनि के साथ एक शांत बरगद उपवन।
  • एक शांत हर्बल और प्लूमेरिया गार्डन, जिसमें मनमोहक घास के टीले हैं जो शांति का अनुभव प्रदान करते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale