ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अमेरिका को सूचित किया है कि वह अब F-35 लड़ाकू विमान खरीदने में इच्छुक नहीं है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार घरेलू स्तर पर रक्षा उपकरणों के डिजाइन और निर्माण (manufacturing defense equipments) पर केंद्रित साझेदारी में ज्यादा रुचि ले रही है। यह निर्णय भारत की आत्मनिर्भरता और घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति के अनुरूप है।
