August Festival List 2025: अगस्त का महीना शुरू होने वाला है और इसके साथ ही हिंदू धर्म के कई महत्वपूर्ण त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। यह महीना कृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, पिठोरी अमावस्या, गणेश चतुर्थी, कजरी तीज और ऋषि पंचमी जैसे बड़े त्योहारों से सजा रहने वाला है। अगर आप जानना चाहते हैं कि अगस्त 2025 में कौन सा त्योहार किस तारीख को पड़ रहा है, तो यहाँ इसकी पूरी सूची दी गई है।
अगस्त महीने के व्रत-त्योहार 2025
यहां अगस्त 2025 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी सूची दी गई है:
- 1 अगस्त: मासिक दुर्गाष्टमी
- 4 अगस्त: सावन का चौथा सोमवार
- 5 अगस्त: चौथा मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशी
- 6 अगस्त: बुध प्रदोष व्रत
- 8 अगस्त: वरलक्ष्मी व्रत, हयग्रीव जयन्ती
- 9 अगस्त: राखी, गायत्री जयन्ती, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस, सावन पूर्णिमा व्रत
- 10 अगस्त: भाद्रपद प्रारंभ, गायत्री जापम
- 12 अगस्त: कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी
- 13 अगस्त: नाग पंचमी
- 14 अगस्त: बलराम जयन्ती, रांधण छठ
- 15 अगस्त: जन्माष्टमी, शीतला सातम
- 16 अगस्त: दही हांडी, कालष्टमी
- 17 अगस्त: सिंह संक्रांति, सूर्य गोचर, मलयालम नव वर्ष
- 19 अगस्त: अजा एकादशी
- 20 अगस्त: बुध प्रदोष व्रत
- 21 अगस्त: मासिक शिवरात्रि
- 22 अगस्त: पिठोरी अमावस्या
- 23 अगस्त: पोला, भाद्रपद अमावस्या
- 25 अगस्त: वराह जयन्ती
- 26 अगस्त: हरतालिका तीज, गौरी हब्बा
- 27 अगस्त: गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
- 28 अगस्त: ऋषि पंचमी, संवत्सरी पर्व
- 30 अगस्त: ललिता सप्तमी
- 31 अगस्त: राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ
अगस्त 2025 ग्रह गोचर
अगस्त 2025 में होने वाले प्रमुख ग्रह गोचर इस प्रकार हैं:
- 9 अगस्त 2025: कर्क राशि में बुध का उदय
- 11 अगस्त 2025: बुध कर्क राशि में मार्गी
- 17 अगस्त 2025: सूर्य का सिंह राशि में गोचर
- 21 अगस्त 2025: शुक्र का कर्क राशि में गोचर
- 29 अगस्त 2025: कर्क राशि में बुध अस्त
- 30 अगस्त 2025: बुध का सिंह राशि में गोचर
