शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर की पुवायां तहसील में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वकीलों ने SDM रिंकू सिंह राही से कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई। इस दौरान आईएएस अफसर वकीलों के सामने माफ़ी मांगते नज़र आए।
रिंकू सिंह राही ने हाल ही में पुवायां में SDM का पदभार संभाला है। बताया जा रहा है कि उन्होंने वकीलों से कहा था कि तहसील परिसर में गंदगी करने वालों से उठक-बैठक लगवा देंगे। इस बयान से वकीलों में भारी आक्रोश था, जिसके चलते वे आंदोलन कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में शाहजहांपुर ट्रांसफर होकर आए आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह ने पहले भी कई लोगों से उठक-बैठक लगवाई थी। बाद में अधिवक्ताओं के कहने पर उन्होंने स्वयं भी भीड़ के सामने उठक-बैठक लगाकर अपनी गलती स्वीकार की।
