भारत के बंदरगाह वैश्विक वाणिज्य केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

“केंद्रीय मंत्री श्री @sarbanandsonwal ने बताया कि कैसे भारत के बंदरगाह विस्तार, मशीनीकरण, डिजिटलीकरण और व्यापार में सुगमता के माध्यम से वैश्विक वाणिज्य केंद्रों के रूप में विकसित हो रहे हैं।

PM Modi: Indian Ports Are Becoming Global Centers for Commerce
PM Modi: Indian Ports Are Becoming Global Centers for Commerce

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक लेख साझा करते हुए बताया कि कैसे भारत के बंदरगाह विस्तार, मशीनीकरण, डिजिटलीकरण और व्यापार में सुगमता के ज़रिए वैश्विक वाणिज्य केंद्रों में बदल रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के समुद्री क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास ने न केवल बंदरगाहों को आधुनिक बनाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साझेदारियों के लिए भी नया रास्ता खोला है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा,

“केंद्रीय मंत्री श्री @sarbanandsonwal ने बताया कि कैसे भारत के बंदरगाह विस्तार, मशीनीकरण, डिजिटलीकरण और व्यापार में सुगमता के माध्यम से वैश्विक वाणिज्य केंद्रों के रूप में विकसित हो रहे हैं। प्रमुख जहाज निर्माण कंपनियां अब भारतीय फर्मों के साथ साझेदारी कर रही हैं, जिससे अधिक नौकरियों और निवेश का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale