अलास्का, यूएस: गुरुवार, 17 जुलाई को देर रात 2 बजकर 7 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर यूएस अलास्का आइलैंड पर 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।
भूकंप का केंद्र सैंड पॉइंट से 54 मील दक्षिण में, धरती से तकरीबन 30 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप इतना तेज था कि धरती डोलने लगी और लोग कांपने लगे। भयभीत होकर बहुत से लोग अपने घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे।
इस शक्तिशाली भूकंप के बाद, स्थानीय प्रशासन को सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी है।
