पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने शुक्रवार शाम सुक्कुर में एक रैली को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी की। उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को धमकी देते हुए कहा – “सिंधु हमारा है और सिंधु हमारा रहेगा… या इस दरिया से हमारा पानी बहेगा, या उनका (भारत का) खून बहेगा।”
भुट्टो का यह उग्र बयान भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर एक बार फिर विवाद को जन्म दे सकता है।
