जालोर में कांस्टेबल की दादागिरी: टोलकर्मी को थप्पड़ मारा, गला दबाया; एसपी ने किया लाइन हाजिर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांस्टेबल ने वर्दी का रौब दिखाते हुए टोलकर्मी को डराने-धमकाने की भी कोशिश की। वीडियो वायरल होते ही मामला जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव तक पहुंचा।

Jalore: Constable's Bullying Caught on Camera - Slaps, Chokes Toll Worker
Jalore: Constable's Bullying Caught on Camera - Slaps, Chokes Toll Worker

जालोर, राजस्थान: जालोर जिले में पुलिस की दबंगई का एक और मामला सामने आया है। सायला थाना क्षेत्र में एक कांस्टेबल द्वारा टोल मांगने पर टोलकर्मी को थप्पड़ मारने और गला दबाने की घटना सामने आई है। पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना सायला क्षेत्र के सांगणा टोल प्लाजा की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सायला थाने में तैनात कांस्टेबल घेवरचंद निजी कार से भारतमाला सड़क पर निशुल्क प्रवेश की मांग कर रहा था। जब टोलकर्मी ने नियमों के तहत टोल शुल्क मांगा, तो कांस्टेबल भड़क गया और पहले टोलकर्मी का गला दबाया, फिर धमकाते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांस्टेबल ने वर्दी का रौब दिखाते हुए टोलकर्मी को डराने-धमकाने की भी कोशिश की। वीडियो वायरल होते ही मामला जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव तक पहुंचा। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल घेवरचंद को लाइन हाजिर कर दिया और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यह घटना एक बार फिर कानून के रक्षक कहे जाने वाले पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर रही है। एसपी यादव ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और आम जनता के साथ दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale