औबेदुल्लागंज: औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा कार्यकर्ता बने सिंह परमार पर तलवार और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बने सिंह परमार बाल-बाल बच गए।
बीच-बचाव करने आए दुकानदार अमित जाट के हाथ में तलवार लग गई, जिससे वह घायल हो गया। यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।
घटना के बाद नगर में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
फरार हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
