रील बनाने के चक्कर में 300 फीट खाई में गिरी कार, एक युवक गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में कार चला रहा साहिल अनिल जाधव (20, कराड निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज कराड में चल रहा है।

Car Falls 300 Feet into Gorge While Making Reel, One Youth Seriously Injured
Car Falls 300 Feet into Gorge While Making Reel, One Youth Seriously Injured

पाटण, महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून एक बार फिर जानलेवा साबित होते-होते बचा। पाटण सडा वाघापूर में घूमने आए कुछ युवकों की कार खाई में गिरने का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पठार पर रील के लिए स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान, ढलान पर मौजूद घास से फिसलते हुए उनकी कार करीब 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

इस हादसे में कार चला रहा साहिल अनिल जाधव (20, कराड निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज कराड में चल रहा है। गनीमत रही कि फोटोशूट के लिए कार से नीचे उतरे उसके चार दोस्त बाल-बाल बच गए।

इस घटना की जानकारी पाटण पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale