पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी

धमकी मिलने के तुरंत बाद सिविल कोर्ट के तीनों मुख्य द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच कर रही है।

civil court patna
civil court patna

पटना: राजधानी पटना के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है।

धमकी मिलने के तुरंत बाद सिविल कोर्ट के तीनों मुख्य द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच कर रही है।

सिविल कोर्ट के हर कोने की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। मौके पर टाउन एएसपी के साथ पीरबहोर थाने की पुलिस टीम भी मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। फिलहाल पुलिस धमकी भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और कोर्ट परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale