वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बहुप्रतीक्षित रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) लागू करने की डेडलाइन 9 जुलाई से बढ़ाकर 1 अगस्त कर दी है। यह जानकारी व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लेविट (Caroline Leavitt) ने दी।
प्रवक्ता के अनुसार, यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि अमेरिका के लिए “सबसे बेहतर व्यापारिक डील” सुनिश्चित की जा सके। कैरोलाइन लेविट ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं कि टैरिफ लागू करने से पहले अमेरिका की बातचीत की स्थिति और मजबूत हो, जिससे हमारे उद्योगों और श्रमिकों को अधिक लाभ मिल सके।”
हालांकि हकीकत यह है कि अब तक केवल दो देशों – वियतनाम और ब्रिटेन – के साथ ही अमेरिका कोई व्यापारिक करार कर पाया है। बाकी देशों के साथ सौदेबाज़ी या तो जारी है या ठप पड़ी हुई है।
