इस्लामाबाद: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिकी समाचार चैनल Sky News को दिए एक साक्षात्कार में चौंकाने वाला कबूलनामा किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान आतंकवादियों को प्रशिक्षण देकर तैयार करता है।
ख्वाजा आसिफ ने कहा, “हमने वर्षों तक यह काम अमेरिका के लिए किया, जो एक बड़ी गलती थी।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान भारत की ओर से होने वाले किसी भी हमले के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इस बयान से पाकिस्तान के आतंकवाद से संबंध पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने के आरोप लगते रहे हैं।
