फुलेरा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ के चौथे सीज़न ने जहां दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं अब मेकर्स ने इसके पांचवे सीज़न की घोषणा करके फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है।
प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्टर के ज़रिए इस बड़ी खबर को साझा किया। उन्होंने लिखा –
“हाय 5 👋, फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए। पंचायत का नया सीजन जल्द ही आएगा।”
Hi 5 👋 Phulera wapas aane ki taiyyaari shuru kar lijiye 😌#PanchayatOnPrime, New Season, Coming Soon@TheViralFever @StephenPoppins #ChandanKumar @Akshatspyro @uncle_sherry @vijaykoshy @Farjigulzar #RaghubirYadav @Neenagupta001 @malikfeb @chandanroy77 @Sanvikka #DurgeshKumar… pic.twitter.com/59R6Xvj3R1
— prime video IN (@PrimeVideoIN) July 7, 2025
इस घोषणा के मुताबिक, ‘पंचायत सीजन 5’ साल 2026 में रिलीज़ किया जाएगा।
पोस्टर में देखा जा सकता है कि बिनोद कुर्सी पर बैठा है, और बनराकस और विकास उसे कुर्सी सहित उठाए हुए हैं। वहीं मंजू देवी, अभिषेक त्रिपाठी, रिंकी, ब्रज भूषण दुबे, प्रह्लाद पांडे और क्रांति देवी एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ाने के लिए काफी है।
टीवीएफ द्वारा निर्मित यह शो अपनी सरलता, ह्यूमर और ग्रामीण जीवन की सच्ची झलक के लिए लगातार चर्चित रहा है। सीज़न 4 में कहानी ने दिल को छू लेने वाले मोड़ लिए और अब सीज़न 5 में राजनीति, रिश्तों और रिंकी-अभिषेक की कहानी में क्या नया मोड़ आएगा – यह देखना दिलचस्प होगा।
फैंस सोशल मीडिया पर पहले ही #Panchayat5 ट्रेंड करने लगे हैं और 2026 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
