अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस: ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर किए हस्ताक्षर, B-2 बॉम्बर्स का भव्य फ्लाईपास्ट

राष्ट्रपति ट्रंप ने साउथ डकोटा से रिपब्लिकन सीनेट मेजॉरिटी लीडर जॉन थ्यून और लुइसियाना से रिपब्लिकन हाउस स्पीकर माइक जॉनसन को सराहा, जिन्होंने इस विधेयक को कांग्रेस के दोनों सदनों से पारित कराने में अहम भूमिका निभाई है।

US Independence Day: Trump Signs 'One Big Beautiful Bill,' Grand Flypast by B-2 Bombers
US Independence Day: Trump Signs 'One Big Beautiful Bill,' Grand Flypast by B-2 Bombers

वॉशिंगटन: अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और ‘व्हाइट हाउस’ में आयोजित भव्य समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर अमेरिकी वायुसेना के B-2 बॉम्बर्स समेत F-35 और F-22 लड़ाकू विमानों ने व्हाइट हाउस के ऊपर से शानदार फ्लाईपास्ट किया।

राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस की बालकनी से इस फ्लाईपास्ट को निहारते नजर आए। गौरतलब है कि B-2 बॉम्बर्स वही विमान हैं जिनका हाल ही में ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमलों में इस्तेमाल हुआ था।

ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर किए हस्ताक्षर

इसी समारोह में राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर हस्ताक्षर किए, जिससे यह विधेयक अब एक कानून बन गया है। इस बिल को अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के एक दिन बाद राष्ट्रपति ने इसे कानूनी रूप दिया।

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, “मैंने कभी देश में लोगों को इतना खुश नहीं देखा क्योंकि कई अलग-अलग वर्गों के लोग अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इनमें सेना, आम नागरिक और विभिन्न प्रकार की नौकरियों से जुड़े लोग शामिल हैं।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने साउथ डकोटा से रिपब्लिकन सीनेट मेजॉरिटी लीडर जॉन थ्यून और लुइसियाना से रिपब्लिकन हाउस स्पीकर माइक जॉनसन को सराहा, जिन्होंने इस विधेयक को कांग्रेस के दोनों सदनों से पारित कराने में अहम भूमिका निभाई है। ट्रंप ने कहा, वह दोनों एक ऐसी टीम हैं, जिसे हराया नहीं जा सकता। ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ की तारीफ की और इसे अमेरिका के ‘नए स्वर्ण युग की शुरुआत’ बताया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale