पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले – यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति महामा, घाना सरकार और घाना के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों की ओर से विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं।”

PM Modi Conferred Ghana's Highest Civilian Honour
PM Modi Conferred Ghana's Highest Civilian Honour

अकरा, घाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार ऑफ़ घाना’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति जॉन ड्रमानी महामा द्वारा यह सम्मान प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अपने लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति महामा, घाना सरकार और घाना के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों की ओर से विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान वह हमारे युवाओं की आकांक्षाओं को, उनके उज्ज्वल भविष्य को, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं को और भारत-घाना के ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित करते हैं। यह सम्मान दोनों देशों के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale