वाशिंगटन डीसी: नासा (NASA) ने भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन को अपने पहले स्पेस स्टेशन मिशन के लिए चुना है। यह मिशन जून 2026 में लॉन्च होगा, जिसमें मेनन रोस्कोस्मोस सोयुज एमएस-29 स्पेसक्राफ्ट (Roscosmos Soyuz MS-29 spacecraft) में अपने पहले अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे। उनके साथ कॉस्मोनॉट्स प्योत्र दुब्रोव (Pyotr Dubrov) और अन्ना किकिना (Anna Kikina) भी इस मिशन का हिस्सा होंगे।
कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम (Baikonur Cosmodrome) से प्रक्षेपण के बाद, यह तीनों अंतरिक्ष यात्री लगभग आठ महीने तक कक्षा में स्थित प्रयोगशाला (अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) में रहेंगे।
अनिल मेनन का अकादमिक और पेशेवर रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली है। उन्होंने हार्वर्ड (Harvard) और स्टैनफोर्ड (Stanford) विश्वविद्यालयों से पढ़ाई की है और इमरजेंसी मेडिसिन के विशेषज्ञ हैं। अमेरिकी सेना (US Army) में वह लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर भी रह चुके हैं। नासा में चुने जाने से पहले, मेनन एलन मस्क की स्पेस एक्स (SpaceX) में कार्यरत थे।
.@NASA astronaut Anil Menon will embark on his first mission to the @Space_Station, serving as a flight engineer and Expedition 75 crew member.
— NASA Space Operations (@NASASpaceOps) July 1, 2025
Menon will launch aboard the Roscosmos Soyuz MS-29 spacecraft in June 2026, accompanied by Roscosmos cosmonauts Pyotr Dubrov and Anna… pic.twitter.com/suSEW4PnyT
