जोधपुर: 11 साल बाद आसाराम से मिले नारायण साईं, गुजरात हाईकोर्ट से पांच दिन की पेरोल पर पहुंचे जोधपुर

नारायण साईं ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने बीमार पिता से मिलने की इच्छा जताई थी। अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पांच दिन की पैरोल दी।

Narayan Sai Meets Asaram After 11 Years in Jodhpur, on 5-Day Parole from Gujarat High Court
Narayan Sai Meets Asaram After 11 Years in Jodhpur, on 5-Day Parole from Gujarat High Court

जोधपुर: गुजरात में यौन शोषण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे नारायण साईं को गुजरात हाईकोर्ट से पांच दिन की पैरोल मिली है। पैरोल मिलने के बाद नारायण साईं अपने पिता आसाराम से मिलने आज अल सुबह जोधपुर पहुंचा। आसाराम खुद जोधपुर सेंट्रल जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर हैं और पाल रोड स्थित आश्रम में उपचार ले रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, 11 साल बाद पिता-पुत्र की मुलाकात हुई, जहां दोनों भावुक हो गए और एक-दूसरे की आंखों में आंसू नजर आए। यह मुलाकात कोर्ट की अनुमति से तय की गई थी, जो आसाराम की खराब तबीयत को ध्यान में रखते हुए दी गई है।

नारायण साईं ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने बीमार पिता से मिलने की इच्छा जताई थी। अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पांच दिन की पैरोल दी।

जोधपुर पहुंचने के बाद नारायण साईं पहले एक होटल में ठहरा और फिर सीधे आश्रम पहुंचा, जहां उसने पिता आसाराम से मुलाकात की।

गौरतलब है कि आसाराम और नारायण साईं दोनों यौन शोषण के मामलों में अहमदाबाद की अदालत से आजीवन कारावास की सजा पाए हुए हैं। वहीं आसाराम जोधपुर में दर्ज एक अन्य यौन शोषण केस में भी सजा काट चुके हैं और वर्तमान में पांच महीने की अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।

मुलाकात के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नारायण साईं को वापिस सूरत ले जाया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale