मुंबई: ‘अनुपमा’ सीरियल के सेट पर भीषण आग, पूरा सेट जलकर खाक — बड़ा हादसा टला

फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गईं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Mumbai: 'Anupamaa' TV Show Set Completely Destroyed in Massive Fire, No Casualties Reported
Mumbai: 'Anupamaa' TV Show Set Completely Destroyed in Massive Fire, No Casualties Reported

मुंबई: मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मशहूर टेलीविजन सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर भीषण आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 5:00 बजे हुआ, जब सेट पर दिन की शूटिंग की तैयारियां चल रही थीं।

आग इतनी भीषण थी कि पूरा सेट जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय शूटिंग शुरू नहीं हुई थी, वरना जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

आग लगने के समय कुछ कर्मचारी और क्रू मेंबर सेट पर मौजूद थे, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गईं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल, फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सेट लकड़ी और फाइबर से बने होने के कारण जल्दी आग की चपेट में आ जाते हैं। संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या सिगरेट से फैली चिंगारी की वजह से लगी हो सकती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale