भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर ‘लव जिहाद’ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक पर हिंदू महिला को नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाने, दुष्कर्म करने और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगा है।
गांधीनगर थाना क्षेत्र का यह मामला है, जहां रफीक नामक युवक ने खुद को ‘राजा’ बताकर एक हिंदू महिला से दोस्ती की। पीड़िता महिला एक किराने की दुकान चलाती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी रफीक प्रेम जाल में फंसाने के लिए रोज महिला की दुकान पर आता था और भक्तिभाव से हिंदू धर्म की बातें करता था, जिससे महिला को उस पर भरोसा हो गया।
विश्वास जीतने के बाद, रफीक ने महिला के साथ दरिंदगी की और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि वह इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला को बार-बार बलात्कार करता रहा और कई बार उससे रकम भी वसूली। पीड़िता के अनुसार, आरोपी रफीक ने महिला से पैसे लेकर एक ऑटो भी खरीदा था।
जब आरोपी ने महिला पर धर्मांतरण का दबाव बनाना शुरू किया, तब जाकर महिला को सच्चाई का पता चला। पीड़िता ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई, जिसके बाद गांधीनगर थाने में आरोपी रफीक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
