पाकिस्तान द्वारा नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को यह पुरस्कार दिए जाने के पीछे कई “उपलब्धियाँ” गिनाईं।
ट्रंप ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, “मुझे नोबेल शांति पुरस्कार देने की कई वजहें हैं।” उन्होंने अपनी उपलब्धियों में सर्बिया-कोसोवो और कांगो-रवांडा जैसे युद्धों को रुकवाने का जिक्र किया। इन सबके साथ, ट्रंप ने विशेष रूप से दावा किया कि उन्होंने “भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा युद्ध रुकवाया।”
