“खामेनेई को मारना पैंडोरा बॉक्स खोलने जैसा होगा”: अमेरिका-इज़राइल को Kremlin की कड़ी चेतावनी

पेसकोव ने यह भी बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मौजूदा स्थिति की ‘पूरी जानकारी’ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ईरान और इजरायल के बीच मध्यस्थता करने के लिए ‘अगर जरूरत पड़ी’ तो तैयार हैं।

Russia Cautions US-Israel: Eliminating Khamenei Could Unleash a 'Pandora's Box'
Russia Cautions US-Israel: Eliminating Khamenei Could Unleash a 'Pandora's Box'

मॉस्को: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, रूस ने एक बार फिर अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। क्रेमलिन ने कहा है कि अगर इजरायल या अमेरिका, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाते हैं, तो यह सही नहीं होगा।

क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा कि खामेनेई की हत्या “ईरान के अंदर कट्टरपंथी भावनाओं को और बढ़ाएगी।” उन्होंने आगाह किया कि ऐसा कोई भी कदम “समस्याओं का अंबार (पैंडोरा बॉक्स) लगा देगा,” जिससे क्षेत्र में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

पेसकोव ने यह भी बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मौजूदा स्थिति की ‘पूरी जानकारी’ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ईरान और इजरायल के बीच मध्यस्थता करने के लिए ‘अगर जरूरत पड़ी’ तो तैयार हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale