IRGC प्रमुख रेजाई का बड़ा दावा: ‘इजरायली हमलों से पहले ही खाली करा लिए थे परमाणु ठिकाने, युद्ध तेज करने की तैयारी’

रेजाई ने आगे कहा कि ईरान ने अपनी सैन्य क्षमताओं का 30% से भी कम उपयोग किया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “हम धीरे-धीरे युद्ध को अब तेज कर रहे हैं।”

IRGC Chief Rezaei: Iran Evacuated Nuclear Sites Before Israeli Strikes
IRGC Chief Rezaei: Iran Evacuated Nuclear Sites Before Israeli Strikes

तेहरान: इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख मेजर जनरल मोहसिन रेजाई ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में कई सनसनीखेज दावे किए हैं। उन्होंने कहा है कि इजरायली हमलों से पहले ही ईरान के सभी परमाणु स्थलों को खाली करा लिया गया था।

रेजाई ने यह भी दावा किया कि परमाणु सामग्री को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है, और ईरान के वैज्ञानिक व फैक्ट्रियां अभी भी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। उन्होंने खुलासा किया कि ईरान को मार्च से ही यह आभास हो गया था कि युद्ध होकर रहेगा। इसी के मद्देनज़र, ईरान ने अपनी तैयारियां तेज कर दी थीं और अपनी मिसाइल उत्पादन तथा साइबर क्षमताओं में 5 से 6 गुना तक का इज़ाफ़ा किया है।

जेनेवा में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की आज E3 (यूके, फ्रांस, जर्मनी) के विदेश मंत्रियों से मुलाकात से पहले, मेजर जनरल मोहसिन रेजाई ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उनके मुताबिक, इस समय इजरायल कमजोर स्थिति में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान को इजरायल को युद्धविराम के जरिए खुद को फिर से मजबूत करने का मौका नहीं देना चाहिए।

रेजाई ने आगे कहा कि ईरान ने अपनी सैन्य क्षमताओं का 30% से भी कम उपयोग किया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “हम धीरे-धीरे युद्ध को अब तेज कर रहे हैं।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale