ग्वालियर में युवक की आत्मदाह से मौत, प्रेमिका और उसके परिवार पर एफआईआर

इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसकी प्रेमिका किरण मदने, उसके पिता दाथरथ मदने, और भाई सागर मदने के खिलाफ दुष्प्रेरण और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।

Gwalior Man Dies After Self-Immolation; FIR Filed Against Girlfriend and Her Family
Gwalior Man Dies After Self-Immolation; FIR Filed Against Girlfriend and Her Family

ग्वालियर: ग्वालियर में एक युवक द्वारा आत्मदाह कर जान देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। माधौगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद परिजनों ने थाने के बाहर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अजय ने आत्मदाह से पहले एक वीडियो बयान रिकॉर्ड किया था, जिसे उसने तहसीलदार को भी सौंपा था। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसकी प्रेमिका किरण मदने, उसके पिता दाथरथ मदने, और भाई सागर मदने के खिलाफ दुष्प्रेरण और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।

अजय ने अपने अंतिम बयान में इन तीनों पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद माधौगंज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale