मुजफ्फरपुर: पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में अपराधी ‘राइडर’ घायल, फायरिंग में पैर में लगी गोली

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में जा लगी। घायल होने के बावजूद उसे तुरंत रेवा पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर किया गया।

Muzaffarpur Shootout: 'Rider' Shot in Leg During Escape Attempt from Police Custody
Muzaffarpur Shootout: 'Rider' Shot in Leg During Escape Attempt from Police Custody

मुजफ्फरपुर (बिहार): जिले के सरैया थाना क्षेत्र के रेवा गांव में शुक्रवार को पुलिस और कुख्यात अपराधी राहुल कुमार उर्फ राइडर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में राइडर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में रेफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल उर्फ राइडर सरैया थाना क्षेत्र के मुंगौली गांव का निवासी है और वह कई लूटकांडों में वांछित रहा है। पिछले कई महीनों से वह फरार चल रहा था। शुक्रवार को विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

हिरासत के बाद जब पुलिस उसे उसके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में उसने पेशाब जाने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई।

गाड़ी से उतरते ही उसने अचानक एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में जा लगी। घायल होने के बावजूद उसे तुरंत रेवा पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर किया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और राइडर के फरार साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale