लॉस एंजेलिस हिंसा: ट्रंप को झटका, फेडरल कोर्ट ने नेशनल गार्ड्स की तैनाती रोकी

गौरतलब है कि कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम ने राज्य की इच्छा के विरुद्ध नेशनल गार्ड की तैनाती को रोकने के लिए मुकदमा दायर किया था।

Los Angeles Violence: Trump Suffers Setback as Federal Court Halts National Guard Deployment
Los Angeles Violence: Trump Suffers Setback as Federal Court Halts National Guard Deployment

लॉस एंजेलिस: अवैध अप्रवासियों द्वारा हो रहे दंगों के बीच लॉस एंजेलिस में हालात को पटरी पर लाने की कोशिश में लगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बड़ा झटका लगा है। एक फेडरल कोर्ट ने गुरुवार को ट्रंप के नेशनल गार्ड्स को हालात काबू करने के लिए तैनात करने के फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि नेशनल गार्ड्स का नियंत्रण तुरंत कैलिफोर्निया राज्य के गवर्नर को सौंपा जाए। यह आदेश शुक्रवार दोपहर से प्रभावी होगा।

अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा कि नेशनल गार्ड्स की तैनाती अवैध है और यह ट्रंप के अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला है। इस फैसले पर व्हाइट हाउस ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

गौरतलब है कि कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम ने राज्य की इच्छा के विरुद्ध नेशनल गार्ड की तैनाती को रोकने के लिए मुकदमा दायर किया था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale