बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़, खिड़कियां-फर्नीचर चकनाचूर

टैगोर का यह घर धरोहर के रूप में संरक्षित है और बांग्लादेश के पुरातत्व विभाग द्वारा इसका रखरखाव किया जाता है।

Vandalism at Rabindranath Tagore's Ancestral Home in Bangladesh; Windows, Furniture Smashed
Vandalism at Rabindranath Tagore's Ancestral Home in Bangladesh; Windows, Furniture Smashed

ढाका, बांग्लादेश: नोबेल पुरस्कार विजेता और विश्वप्रसिद्ध कवि रवींद्रनाथ टैगोर के बांग्लादेश स्थित पैतृक घर में बुधवार को एक उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ की। यह ऐतिहासिक इमारत सिराजगंज के शाहजादपुर इलाके में स्थित है, जिसे ‘कुचेरी हाउस’ कहा जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ ने टैगोर के खिलाफ नारेबाजी की और घर की खिड़कियों, दरवाजों और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। टैगोर का यह घर धरोहर के रूप में संरक्षित है और बांग्लादेश के पुरातत्व विभाग द्वारा इसका रखरखाव किया जाता है।

घटना के बाद पुरातत्व विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale